Loading...

सी.जी. व्यापम में आबकारी आरक्षक में 200 पदों की भर्ती के लिये ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भरने के लिये आयोजन किया था जिसका एग्जाम 27 जुलाई को होना है जिसका एडमिट कार्ड जारी आज 21 जुलाई को किया गया है अगर आपने भी फॉर्म भरा था तो हमारे द्वारा दिये गए लिंक से अपने व्यापम के प्रोफाइल में लॉग इन करें और देखे आपका एग्जाम सेन्टर कहा दिया गया है | प्रवेश पत्र में किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत व्यापम से संपर्क करें | व्यापम के द्वारा कुछ नये नियम जारी किया गया है जिसे जानना बहुत जरुरी है तो कृपया निचे के जरुरी जानकारी सेक्शन को पढना न भूले |

अगर आपको कुछ पूछना हो या कुछ डाउट हो तो आप कमेंट कर सकते है |

📌संक्षिप्त विवरण

विभाग का नाम : कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर

परीक्षा विभाग नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

पद का नाम : आबकारी आरक्षक अधिकारी

पदों की संख्या : 200

आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन

जॉब लेवल : राज्य स्तरीय

नौकरी श्रेणी : सरकारी नौकरी

नौकरी स्थान : छत्तीसगढ़

एडमिट कार्ड स्थिति : जारी

आधिकारिक वेबसाइट : vyapamcg.cgstate.gov.in

📅Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि थी : 04/06/2025
  • अंतिम तिथि थी : 27/06/2025
  • आवेदन सुधार तिथि थी : 28-30 जून तक
  • प्रवेश पत्र जारी तिथि : 21 जुलाई 2025
  • परीक्षा तिथि : 27 जुलाई 2025
  • परीक्षा समय : पूर्वान्ह 11 से 1:15 बजे

📄📥 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

  • ऊपर के लिंक "एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक" बटन में क्लिक करें
  • पहले बॉक्स में आईडी (मोबाइल नंबर) भरें
  • दुसरे बॉक्स में अपना पासवर्ड लिखें
  • तीसरे बॉक्स में निचे दिये कैप्चा को लिखें
  • लॉग इन बटन पर क्लिक करें
  • अपने प्रोफाइल के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएँ
  • प्रवेश पत्र प्रिंट करें या pdf डाउनलोड करें

ℹ️जरूरी जानकारियाँ

  • परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अर्थात् प्रातः 10:30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  • अगर आपके प्रवेश पत्र में फोटो नहीं दिख

ℹ️जरूरी जानकारियाँ 2

  • कृपया सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें | क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी |
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस ) जिसमे अभ्यर्थी का फोटो हो , का मूल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है |
  • बिना पहचान पत्र मूल प्रति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा |
  • अगर आपके प्रवेश पत्र में फोटो नही दिख रहा है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट फोटो परीक्षा केंद्र में जरूर लावें |
  • परीक्षा देतें समय आप केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन का ही यूज़ कर सकते है |
  • निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा|
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थीता समाप्त की जाएगी |